उदयपुर, 4 अप्रैल: पेसिफिक विश्वविद्यालय ने शोधार्थी सुरेंद्र सिंह चौहान को इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की। उनका शोध “ईडर रियासत के पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक पक्षों का अध्ययन” विषय पर आधारित है। यह शोध प्रो. अजात शत्रु सिंह शिवरती के निर्देशन में पूर्ण हुआ। मौखिक परीक्षा में जेएनयू के वरिष्ठ इतिहासकार प्रो. दिलबाग सिंह ने मूल्यांकन किया।