राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी विधि सनाढ्य

Share

उदयपुर, 18 जून: उदयपुर की प्रतिभाशाली तैराक विधि सनाढ्य का चयन सीनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से खेल जगत में खुशी की लहर है। जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि विधि अहमदाबाद में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। हाल ही में जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में नया राजस्थान रिकॉर्ड बनाकर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया था। वर्तमान में वह राजस्थान सरकार की पंच गौरव योजना के तहत महाराणा प्रताप खेलगांव में प्रशिक्षण ले रही हैं। उनके चयन पर खेल अधिकारियों, तैराकी संघ पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और स्वर्ण पदक जीतने की शुभकामनाएं दी हैं।