LOADING

Type to search

अमिताभ के जन्मदिन पर सजेगी सुरों की शाम

Local

अमिताभ के जन्मदिन पर सजेगी सुरों की शाम

Share

उदयपुर, 24 सितम्बर: महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर उदयपुर की संगीत संस्था ‘सुरों की मंडली’ अशोका पैलेस में विशेष संगीतमय शाम सजाएगी। गायक कलाकार अमिताभ की फिल्मों के लोकप्रिय और सदाबहार गीत प्रस्तुत कर उन्हें संगीतमय जन्मदिन उपहार देंगे। कार्यक्रम में ‘कभी-कभी’, ‘डॉन’, ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘शराबी’, ‘नसीब’, ‘सिलसिला’ और ‘याराना’ सहित फिल्मों के गीत शामिल होंगे। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि गीतों के साथ अमिताभ के फिल्मी सफर और यादगार किरदारों को भी याद किया जाएगा। योगेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि कलाकारों ने रिहर्सल शुरू कर दी है। कार्यक्रम की तिथि और समय की जानकारी जल्द जारी होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *