उप महापौर भट्ट ने संभाला पदभार, बोले—शहर के विकास को दूंगा नया आयाम
Share
उदयपुर, 24 सितम्बर: नवनिर्वाचित उपमहापौर दिनेश भट्ट ने गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12.15 बजे पदभार संभाला। इससे पहले परिवार के साथ उपमहापौर कक्ष में पूजा-अर्चना की। राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया, महापौर पारस सिंघवी, विधायक ताराचंद जैन और भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ सहित नेताओं ने भट्ट को पगड़ी, उपरणा व माला पहनाकर कुर्सी पर आसीन कराया। डॉ. पूनिया ने कहा कि सिंघवी और भट्ट मिलकर उदयपुर को विकास के नए आयाम देंगे। उन्होंने भट्ट को अनुभवी और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद रखने वाला नेता बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

