LOADING

Type to search

महिला से मोबाइल छीनने की कोशिश, CCTV में कैद

crime

महिला से मोबाइल छीनने की कोशिश, CCTV में कैद

Share


उदयपुर, 6 जुलाई:
हिरणमगरी थाना क्षेत्र के सेक्टर-8 स्थित संजीव नगर में बाइक सवार बदमाश ने एक महिला का मोबाइल छीनने की कोशिश की। घटना 4 जुलाई रात करीब 11:15 बजे की है। महिला खुशबू सड़क पर पैदल चलते हुए मोबाइल देख रही थी, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने झपट्टा मारा। हालांकि मोबाइल बदमाश के हाथ से छूटकर सड़क पर गिर गया, जिसे महिला ने तुरंत उठा लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिजनों ने फुटेज देखने के बाद पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *