LOADING

Type to search

टीएडी छात्रावास प्रवेश के लिए 29 तक आवेदन

Local

टीएडी छात्रावास प्रवेश के लिए 29 तक आवेदन

Share

उदयपुर, 23 जून: जनजाति क्षेत्रीय विकास (टीएडी) विभाग ने कॉलेज छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 जून कर दी है। विभागीय आदेश के अनुसार रिक्त सीटों पर प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी विभाग की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि जिला कार्यालय 3 जुलाई तक वरीयता सूची जारी कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करेंगे। विभाग ने पात्र विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *