बीसीआई ने लॉन्च किए ‘प्रोटीन बाइट्स’
Share
उदयपुर, 23 जून: बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) ने हेल्दी फूड सेगमेंट में नया उत्पाद ‘बीसीआई प्रोटीन बाइट्स’ लॉन्च किया। मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने इसका शुभारंभ किया।
बीसीआई चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि संस्था अब स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों पर भी फोकस कर रही है। मेटाफिट वेलनेस की ओनर मीनाक्षी पालीवाल ने बताया कि यह उत्पाद खजूर, बादाम, काजू, कद्दू के बीज और तिल जैसे प्राकृतिक तत्वों से तैयार किया गया है। इसमें अतिरिक्त चीनी और कृत्रिम रंगों का उपयोग नहीं किया गया है, जिससे यह फिटनेस प्रेमियों और बच्चों के लिए पौष्टिक विकल्प बनता है।
