LOADING

Type to search

अविरल अभियान के तीसरे दिन साइकिल रैली से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Local

अविरल अभियान के तीसरे दिन साइकिल रैली से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Share

फतेहसागर क्षेत्र में विद्यार्थियों ने प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प
उदयपुर, 18 अप्रैल:
रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा द्वारा पन्नाधाय क्लब एवं रोटरी युवा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में ‘अविरल सेवन डेज ऑफ सर्विस’ के तीसरे दिन फतेहसागर पाल और रानी रोड क्षेत्र में साइकिल रैली, वॉकाथॉन एवं क्लीन सिटी ड्राइव आयोजित की गई। कार्यक्रम में सेंट ज़ेवियर्स और द यूनिवर्सल स्कूल के करीब 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने “नो प्लास्टिक, यस टू सस्टेनेबल लाइफस्टाइल” का संदेश देते हुए आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। क्लब अध्यक्ष डॉ. रेखा सोनी ने बताया कि हर वर्ष विश्वभर में 460 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक प्लास्टिक बनता है, जिसमें बहुत कम पुनर्चक्रित हो पाता है। उन्होंने छात्रों को प्लास्टिक बैग, बोतल और टिफिन के स्थान पर स्टील व पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में रोटरी सदस्यों ने स्वच्छता बनाए रखने के लिए सफाई कर्मी नियुक्त करने की भी घोषणा की। यह पहल स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में प्रभावी कदम मानी जा रही है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *