LOADING

Type to search

कॉमर्स कॉलेज में मंदिर क्षतिग्रस्त करने का प्रयास, ABVP का विरोध

Local

कॉमर्स कॉलेज में मंदिर क्षतिग्रस्त करने का प्रयास, ABVP का विरोध

Share

दोषियों की पहचान कर एफआईआर दर्ज करने और परिसर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
उदयपुर, 28 सितंबर:
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के वाणिज्य महाविद्यालय परिसर स्थित माताजी के मंदिर में मूर्ति व मंदिर को क्षतिग्रस्त करने के प्रयास की घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने विरोध जताया। परिषद कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय के डीन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
चित्तौड़ प्रांत सहमंत्री पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान में ऐसी घटना गंभीर विषय है। सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। इकाई अध्यक्ष पीयूष झाला ने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर विद्यार्थी परिषद आंदोलन करेगी। ज्ञापन के दौरान हर्ष राजानी, पार्थ दीक्षित, हर्ष राजपुरोहित सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *