LOADING

Type to search

नारायण सेवा संस्थान में एटीएस की एएसपी स्वाति शर्मा ने 101 निशुल्क सर्जरी शिविर का किया उद्घाटन

Local

नारायण सेवा संस्थान में एटीएस की एएसपी स्वाति शर्मा ने 101 निशुल्क सर्जरी शिविर का किया उद्घाटन

Share

उदयपुर, 28 अप्रैल: नारायण सेवा संस्थान के सेवातीर्थ में मंगलवार को आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्वाति शर्मा ने 101 दिव्यांगजनों के लिए आयोजित निशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर स्वाति शर्मा ने संस्थान में दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न निःशुल्क सेवाओं का अवलोकन किया। उन्होंने पी एंड ओ (Prosthetics & Orthotics) कार्यशाला, मोबाइल एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र सहित अन्य सेवा प्रकल्पों का निरीक्षण किया। साथ ही मरीजों से भेंट कर उनकी समस्याओं और जीवन संघर्ष को समझा।
अपने उद्बोधन में स्वाति शर्मा ने कहा कि संस्थान द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य और संवेदनशीलता को देखकर वे अभिभूत हैं। दिव्यांगजनों की जीवटता और आत्मबल से उन्हें बहुत बड़ी प्रेरणा मिली है।
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर अतिथि का पारंपरिक रूप से शॉल ओढ़ाकर, पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। जनसंपर्क प्रमुख भगवान प्रसाद गौड़, विष्णु शर्मा हितैषी एवं महिम जैन ने उनका स्वागत करते हुए संस्थान के भावी संकल्पों से अवगत कराया।
इस मौके पर डॉ. मानस रंजन साहू, बड़ी यूनिट हेड अनिल आचार्य एवं राकेश शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *