LOADING

Type to search

स्कूल जाते बच्चों पर हमला: पुलिस बोली- दो पक्षों के पथराव में घायल हुए, परिजनों ने बताया सुनियोजित हमला

crime

स्कूल जाते बच्चों पर हमला: पुलिस बोली- दो पक्षों के पथराव में घायल हुए, परिजनों ने बताया सुनियोजित हमला

Share

उदयपुर, 7 अगस्त: उदयपुर जिले के टीडी थाना क्षेत्र के बारां लाखपत फला में स्कूल जा रहे बच्चों के घायल होने के मामले में पुलिस और परिजनों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं।
थानाधिकारी देवेंद्र सिंह के अनुसार दो आदिवासी परिवारों के बीच लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर मारपीट और पथराव हुआ। उसी दौरान वहां से गुजर रहे बच्चे पथराव की चपेट में आ गए। पुलिस का कहना है कि बच्चों पर जानबूझकर हमला नहीं किया गया। दूसरी ओर घायल बच्चों के परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के चार-पांच लोगों ने बच्चों को रास्ते में रोककर पत्थरों, लाठियों, पाइप और धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे दो बच्चों के सिर फट गए और एक बच्चे का हाथ फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद परिजन घायल बच्चों को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन से मिले और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस केस दर्ज किए गए हैं तथा मामले की जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *