LOADING

Type to search

पहली बार उदयपुर के निकाय-पंचायत चुनाव में उतरेगी BAP

political

पहली बार उदयपुर के निकाय-पंचायत चुनाव में उतरेगी BAP

Share

सांसद राजकुमार रोत बोले- नगर निगम के वार्डों में भी प्रत्याशी उतारेंगे, भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना
उदयपुर, 20 अगस्त:
भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने आगामी निकाय और पंचायतीराज चुनावों को लेकर उदयपुर में चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अब ग्रामीण राजनीति के साथ शहरी क्षेत्र में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। बुधवार को जिलेभर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक सांसद राजकुमार रोत के नेतृत्व में हुई। इसमें चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में पंचायतीराज चुनावों के लिए सांसद राजकुमार रोत को प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। रोत ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
रोत ने कहा कि उदयपुर नगर निगम सहित अन्य शहरी निकायों के वार्डों में BAP अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता दोनों प्रमुख दलों की नीतियों से परेशान है। BAP जनता के सामने तीसरे विकल्प के रूप में मजबूती से आएगी।
जिलाध्यक्ष अमित खराड़ी ने बताया कि वार्डवार संगठन की स्थिति का आकलन किया जा रहा है और संभावित मजबूत प्रत्याशियों के नामों पर मंथन चल रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *