LOADING

Type to search

जर्मन शेफर्ड से डरकर झाड़ियों में भागा तेंदुआ

Rajasthan

जर्मन शेफर्ड से डरकर झाड़ियों में भागा तेंदुआ

Share

घर का दरवाजा खोलते ही सामने बैठा था लेपर्ड, शोर मचते ही सड़क पर आया; सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम
राजसमंद, 20 अगस्त:
राजसमंद शहर में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब महावीर नगर कॉलोनी में एक मकान के बरामदे में तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। महिला ने घर का दरवाजा खोला तो सामने लेपर्ड देखकर उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों की भीड़ देखकर तेंदुआ बरामदे से छलांग लगाकर सड़क पर आ गया।
इसी दौरान पड़ोसी भंवर सिंह चुंडावत का जर्मन शेफर्ड कुत्ता तेंदुए के पीछे दौड़ पड़ा। कुत्ते से बचने के लिए तेंदुआ तालेड़ी नाले की झाड़ियों की ओर भाग गया। पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। महावीर नगर के अलावा सुशील नगर, 100 फीट रोड, धोइंदा, जावद और किशोर नगर से रामेश्वर महादेव रोड क्षेत्र में भी निगरानी बढ़ाई गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में पहले भी तेंदुए की गतिविधियां देखी जा चुकी हैं। लोगों ने तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।
पहले भी दिख चुका है लेपर्ड
स्थानीय लोगों का कहना है कि महावीर नगर और आसपास के इलाकों में पहले भी तेंदुए का मूवमेंट देखा गया है। इससे लोगों में दहशत बनी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *