LOADING

Type to search

सवीना थाने के सामने हिस्ट्रीशीटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

crime

सवीना थाने के सामने हिस्ट्रीशीटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Share

कंधे में फंसी दो गोलियां, भाई पर हमले की रिपोर्ट देने थाने पहुंचा था; गैंगवार की आशंका
उदयपुर, 30 अगस्त:
उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में रविवार तड़के थाने के सामने ही हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने फरदीन उर्फ गांजा पर तीन गोलियां चलाईं। इनमें से दो गोलियां उसके कंधे में जा धंसीं, जबकि तीसरी गोली उसके साथ मौजूद युवक को छूकर निकल गई। घायल फरदीन को एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के करीब नौ घंटे बाद भी दोनों गोलियां उसके कंधे में फंसी होने की बात सामने आई है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायल फरदीन के अनुसार वह अपने छोटे भाई अरदीन पर हुए हमले की रिपोर्ट दर्ज कराने सवीना थाने पहुंचा था। उसने गाड़ी बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान गोगा और उस्मान गनी कार से आए और फायरिंग कर दी।
भाई पर हमले के बाद पहुंचा था थाने
फरदीन की मां शबाना बानो ने बताया कि अरदीन पर बलीचा स्थित महादेव होटल में मुजफ्फर उर्फ गोगा, मोहसिन और साथियों ने हमला किया था। अरदीन ने भागकर भाई फरदीन को सूचना दी थी।
पुलिस फायरिंग को आपसी रंजिश और संभावित गैंगवार से जोड़कर जांच कर रही है। थानाधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। फरदीन पर लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित करीब 15 मामले तथा गोगा पर 20 से अधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *