LOADING

Type to search

निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन की परंपरा कायम रखना सामूहिक जिम्मेदारी

Local

निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन की परंपरा कायम रखना सामूहिक जिम्मेदारी

Share

मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण, निर्वाचन प्रक्रिया और ईवीएम संचालन की दी जानकारी
उदयपुर, 30 अगस्त:
नगर निकाय चुनाव 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को नगर निगम परिसर के विभिन्न सभागारों में मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अधिकारियों को मतदान केंद्र पर निर्वाचन प्रक्रिया के सफल संचालन, मतदान की गोपनीयता और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी दी गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और किसी प्रक्रिया को लेकर संशय हो तो तत्काल सवाल पूछें। मतदान दल के सभी सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश भी दिए।
ईवीएम का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को मतदान से पहले और मतदान के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं, सूचनाओं के संधारण एवं प्रेषण तथा मतदान की गोपनीयता बनाए रखने की प्रक्रिया समझाई गई। मास्टर ट्रेनर्स ने ईवीएम संचालन का सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। मशीन के विभिन्न हिस्सों, मतदान प्रक्रिया और सावधानियों की जानकारी दी गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी जिम्मेदारी है कि मतदान केंद्र पर किसी मतदाता को असुविधा न हो और प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो। इस दौरान एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी कीर्ति राठौड़ सहित अधिकारी मौजूद रहे। सोमवार को पीआरओ के लिए प्रशिक्षण होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *