LOADING

Type to search

बीसीआई निर्माण की वर्कप्लेस विजिट 13 अप्रैल को “सन इंटीरियर्स” में

Local

बीसीआई निर्माण की वर्कप्लेस विजिट 13 अप्रैल को “सन इंटीरियर्स” में

Share

नेटवर्किंग, इनोवेशन और बिजनेस लर्निंग का मिलेगा प्रैक्टिकल अनुभव
उदयपुर, 10 अप्रैल:
बिज़नेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के निर्माण चैप्टर द्वारा 13 अप्रैल को शाम 3 से 4 बजे तक विशेष वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया जाएगा। यह विजिट सदस्य हर्ष बोकड़िया के वर्कप्लेस “सन इंटीरियर्स”, अशोक विहार, शोभागपुरा में आयोजित होगी, जहां सदस्य इंटीरियर डिजाइनिंग की कार्यप्रणाली को करीब से समझ सकेंगे।
सीखने और नेटवर्किंग का मंच
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि इस तरह की विजिट्स का उद्देश्य सदस्यों को विभिन्न व्यवसायों की कार्यप्रणाली, मैनेजमेंट सिस्टम और नए इनोवेशन से परिचित कराना है। इससे आपसी विश्वास और सहयोग भी मजबूत होता है।
लेटेस्ट ट्रेंड्स और तकनीक की जानकारी
निर्माण चैप्टर की प्रेसिडेंट सौम्या लुथरा ने बताया कि यह विजिट नेटवर्किंग के साथ-साथ बिजनेस डेवलपमेंट का महत्वपूर्ण माध्यम है। यहां प्रतिभागियों को नए इंटीरियर प्रोडक्ट्स, मटेरियल्स और डिजाइन ट्रेंड्स की जानकारी मिलेगी।
प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस का अवसर
होस्ट हर्ष बोकड़िया के अनुसार, विजिट के दौरान इंटीरियर डिजाइनिंग और एक्सीक्यूशन की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा। साथ ही व्यवसाय से जुड़े अनुभव और चुनौतियां भी साझा की जाएंगी, जिससे सदस्यों को नई सोच और इनोवेशन की प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *