भाजपा स्थापना दिवस पर परिंडा वितरण, जीव सेवा का संदेश
Share
गुलाब बाग में पक्षियों के लिए जल व्यवस्था, कार्यकर्ताओं ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
उदयपुर, 10 अप्रैल: भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में भाजपा एससी मोर्चा उदयपुर शहर द्वारा गुलाब बाग परिसर में परिंडा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था कर पर्यावरण संरक्षण और जीव सेवा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में शहर जिला उपाध्यक्ष करन सिंह शक्तावत, जगदीश शर्मा, मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण मोची, महामंत्री गोपाल सालवी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बढ़ती गर्मी में पक्षियों को राहत पहुंचाना और समाज में संवेदनशीलता का संदेश देना है।
कार्यकर्ताओं ने आमजन से भी अपील की कि वे अपने घरों और आसपास परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें, ताकि जीव-जंतुओं के प्रति दया और पर्यावरण संरक्षण की भावना मजबूत हो सके।
