LOADING

Type to search

बीसीआई सदस्यों ने जानी ज्वेलरी उद्योग की कार्यप्रणाली

Business

बीसीआई सदस्यों ने जानी ज्वेलरी उद्योग की कार्यप्रणाली

Share

हाउस ऑफ रजवाड़ा में वर्कप्लेस विजिट के दौरान बिजनेस नेटवर्किंग और नॉलेज शेयरिंग
उदयपुर, 13 जून:
बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की ओर से भूपालपुरा स्थित हाउस ऑफ रजवाड़ा – बेस्पोक हाई ज्वेलरी में विशेष वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न चैप्टर्स के सदस्यों ने भाग लेकर ज्वेलरी उद्योग की कार्यशैली, ब्रांड निर्माण, बिजनेस मैनेजमेंट और ग्राहक सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के होस्ट एवं बीसीआई गोल्ड चैप्टर के प्रेसिडेंट अमृत मेहता ने हाउस ऑफ रजवाड़ा की व्यवसायिक यात्रा साझा करते हुए बताया कि गुणवत्ता, नवाचार और ग्राहकों के विश्वास के आधार पर संस्थान ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने ज्वेलरी डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया और बाजार के बदलते रुझानों पर भी प्रकाश डाला।
बीसीआई के संस्थापक एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विभिन्न उद्योगों की कार्यप्रणाली समझने, नए विचार सीखने और मजबूत व्यावसायिक नेटवर्क विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में परिचय सत्र, बिजनेस इंटरैक्शन और नॉलेज शेयरिंग भी हुई। प्रतिभागियों ने आयोजन को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और उपयोगी बताते हुए बीसीआई की पहल की सराहना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *