LOADING

Type to search

ज्वेलरी उद्योग की बारीकियां सीखेंगे बीसीआई सदस्य, आज हाउस ऑफ रजवाड़ा में वर्कप्लेस विजिट

Business

ज्वेलरी उद्योग की बारीकियां सीखेंगे बीसीआई सदस्य, आज हाउस ऑफ रजवाड़ा में वर्कप्लेस विजिट

Share

बिजनेस लर्निंग, नेटवर्किंग और उद्योग जगत के अनुभव साझा करने का मिलेगा अवसर
उदयपुर, 13 जून:
बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) द्वारा सदस्यों के व्यावसायिक विकास और नेटवर्किंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को विशेष वर्कप्लेस विजिट का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम उदयपुर के प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम हाउस ऑफ रजवाड़ा – बेस्पोक हाई ज्वेलरी में शाम 4 से 7 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें बीसीआई के विभिन्न चैप्टर्स के सदस्यों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट का उद्देश्य सदस्यों को सफल व्यावसायिक मॉडलों, प्रबंधन कौशल, नवाचार और उद्योग संचालन की व्यवहारिक जानकारी उपलब्ध कराना है। ऐसे कार्यक्रम प्रतिभागियों को नए व्यावसायिक दृष्टिकोण विकसित करने और मजबूत नेटवर्किंग का अवसर प्रदान करते हैं।
बीसीआई गोल्ड चैप्टर के प्रेसीडेंट तथा हाउस ऑफ रजवाड़ा के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अमृत मेहता ने बताया कि प्रतिभागियों को ज्वेलरी उद्योग की डिजाइनिंग, निर्माण प्रक्रिया, कारीगरी, ग्राहक सेवा और ब्रांड निर्माण की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा। आयोजकों ने सदस्यों से इस विशेष बिजनेस लर्निंग अनुभव का लाभ उठाने की अपील की है।
कार्यक्रम की प्रमुख बातें
स्थान
: हाउस ऑफ रजवाड़ा, सिरोया स्क्वायर, भूपालपुरा-एल रोड
समय : शाम 4 बजे से 7 बजे तक
बिजनेस इंटरैक्शन एवं नेटवर्किंग सत्र
ज्वेलरी उद्योग की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अवलोकन
सभी बीसीआई चैप्टर सदस्यों को सपरिवार आमंत्रण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *