बीसीआई युवा का ‘इन्वेस्टर कनेक्ट’, स्टार्टअप्स को मिलेगा 10 करोड़ तक फंडिंग का मौका
Share
150 से अधिक स्टार्टअप्स देश के दिग्गज निवेशकों के सामने करेंगे पिच, मेंटरशिप और नेशनल नेटवर्किंग का भी मिलेगा अवसर
उदयपुर, 4 अगस्त: देशभर के स्टार्टअप्स और युवा उद्यमियों को निवेशकों से जोड़ने के उद्देश्य से बीसीआई युवा ‘बीसीआई इन्वेस्टर कनेक्ट’ का आयोजन करने जा रहा है। इस मंच पर 150 से अधिक चयनित स्टार्टअप्स को देश के प्रमुख उद्योगपतियों, एंजेल इन्वेस्टर्स, वेंचर कैपिटल फंड्स और बिजनेस लीडर्स के सामने अपने बिजनेस आइडिया प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। बेहतर संभावनाओं वाले स्टार्टअप्स के लिए 10 करोड़ रुपये तक की संभावित फंडिंग के साथ मेंटरशिप और वन-टू-वन नेटवर्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नवाचार आधारित स्टार्टअप्स को सही निवेश, मार्गदर्शन और राष्ट्रीय स्तर का नेटवर्क उपलब्ध कराना है। बीसीआई युवा की प्रेसिडेंट मीनाक्षी पालीवाल ने बताया कि टेक्नोलॉजी, एआई, हेल्थकेयर, एग्रीटेक, फिनटेक, टूरिज्म, मैन्युफैक्चरिंग, ई-कॉमर्स सहित विभिन्न क्षेत्रों के स्टार्टअप्स आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं, फंडिंग रणनीति, ब्रांड बिल्डिंग और बिजनेस स्केलिंग पर विशेषज्ञ सत्र भी होंगे। आयोजकों ने बताया कि देशभर से लगातार आवेदन मिल रहे हैं और सीमित सीटों के कारण चयन प्रतिस्पर्धात्मक रहेगा।

