वेदांता ने रचा इतिहास, बीएसई-एनएसई पर चार नई कंपनियों की लिस्टिंग
Share
उदयपुर/मुंबई, 18 जून: वेदांता समूह ने भारतीय कॉर्पोरेट जगत में नया इतिहास रचते हुए अपनी चार नव-डिमर्ज्ड कंपनियों—वेदांता एल्युमिनियम, वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता आयरन एंड स्टील और वेदांता पावर—को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध कर दिया है। इसके साथ ही एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर तथा आयरन-स्टील क्षेत्रों में एक साथ सबसे अधिक स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग का रिकॉर्ड बना है।
लिस्टिंग समारोह में वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने इसे कंपनी की विकास यात्रा का ऐतिहासिक पड़ाव बताते हुए कहा कि नई कंपनियां भारत की आत्मनिर्भरता, औद्योगिक विकास और ऊर्जा सुरक्षा को नई गति देंगी। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में समूह ने निवेशकों को 300 प्रतिशत से अधिक रिटर्न दिया है।
वेदांता लिमिटेड अब क्रिटिकल मिनरल्स, जिंक, सिल्वर, कॉपर और निकेल व्यवसायों पर केंद्रित प्रमुख सूचीबद्ध इकाई के रूप में कार्य करेगी। समूह का मानना है कि नई कंपनियां विकसित भारत के लक्ष्य और देश की बढ़ती औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
