LOADING

Type to search

हत्या के बाद शव को लेकर देर रात तक धरने पर बैठे परिजन

Local

हत्या के बाद शव को लेकर देर रात तक धरने पर बैठे परिजन

Share

पुलिस की चेतावनी के बाद समझाइश से शांत हुआ मामला
उदयपुर, 2 अप्रैल:
पाटिया थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के बाद परिजनों का आक्रोश देर रात तक जारी रहा। पोस्टमॉर्टम के बाद भी परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और खेड़घाटी बलीचा में शव के साथ धरने पर बैठे रहे। उनकी मांग थी कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके परिवारों को गांव से हटाए जाने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया। थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह राव ने चेतावनी दी कि ‘मृत सम्मान अधिनियम’ के तहत प्रशासन स्वयं अंतिम संस्कार कर सकता है। कई घंटों की बातचीत के बाद परिजन शव ले जाने को राजी हुए और स्थिति नियंत्रण में आई।
चार आरोपी डिटेन, आज हो सकता है अंतिम संस्कार
पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को डिटेन किया है और अन्य की तलाश जारी है। गुरुवार को दोबारा समझाइश के बाद अंतिम संस्कार कराया जा सकता है, हालांकि गांव से आरोपियों के परिवार हटाने की मांग पर विवाद बना हुआ है।
शादी से लौटते वक्त हुआ था हमला
मृतक नीलेश गरासिया (35) पर शादी से लौटते समय बदमाशों ने तलवार और धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। गंभीर घायल अवस्था में उसे छोड़ आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *