LOADING

Type to search

भाजपा स्थापना दिवस 6 अप्रैल को, तीन दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

Local

भाजपा स्थापना दिवस 6 अप्रैल को, तीन दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

Share


उदयपुर, 1 अप्रैल:
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आगामी 6 अप्रैल को उदयपुर में उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस को तीन दिवसीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम पार्टी कार्यालय पर होगा, जहां विशेष लाइट सज्जा की जाएगी तथा शहर के प्रमुख चौराहों पर भाजपा के झंडे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं।
जिलाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का अवसर है और इस दिन पार्टी की विचारधारा, उपलब्धियों व संगठनात्मक मजबूती को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं के घरों, मंडलों और बूथ स्तर पर ध्वजारोहण किया जाएगा तथा घर-घर संपर्क अभियान चलाकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
इसके साथ ही स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और जरूरतमंदों की सहायता जैसे सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 12 अप्रैल को सुंदर सिंह भंडारी की जयंती कार्यकर्ता दिवस के रूप में मनाई जाएगी, जबकि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पुष्पांजलि व संगोष्ठी आयोजित होगी। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *