सुंदर सिंह भंडारी जयंती पर रक्तदान शिविर आज
Share
उदयपुर, 5 अप्रैल : स्व. सुंदर सिंह भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 6 अप्रैल को उनकी जयंती पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम जिनदत्त सूरी धर्मशाला में सुबह 9 बजे से शुरू होगा। ट्रस्ट अध्यक्ष ताराचंद जैन ने बताया कि शिविर के मुख्य अतिथि गुलाबचंद कटारिया होंगे।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों के रक्तदान करने की संभावना है। आयोजन का उद्देश्य समाज में सेवा भाव को बढ़ावा देना और जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराना है।
ट्रस्ट द्वारा सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।
