LOADING

Type to search

बाबू जगजीवन राम जयंती पर कांग्रेस का कार्यक्रम, अंबेडकर सर्कल पर पुष्पांजलि

Local

बाबू जगजीवन राम जयंती पर कांग्रेस का कार्यक्रम, अंबेडकर सर्कल पर पुष्पांजलि

Share


उदयपुर, 5 अप्रैल: उदयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती पर अंबेडकर सर्कल पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई।
वक्ताओं ने बाबू जगजीवन राम के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के लिए समर्पित रहा। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और दलित, वंचित व शोषित वर्ग के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि बाबूजी ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश के विकास तक अहम भूमिका निभाई और कृषि, श्रम व रक्षा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का सफल नेतृत्व किया।
महामंत्री दिनेश कुमार दवे ने बताया कि कार्यक्रम में कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने उनके आदर्शों पर चलने और सामाजिक न्याय के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *