LOADING

Type to search

बीएपी नेता के भाई की पीट-पीटकर हत्या

Local

बीएपी नेता के भाई की पीट-पीटकर हत्या

Share

प्रेम प्रसंग या साजिश: रात 2 बजे झाड़ियों में घायल मिला युवक, इलाज के दौरान तोड़ा दम
बांसवाड़ा, 14 अप्रैल:
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) से जुड़े नेता के भाई की संदिग्ध हालात में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। परिजनों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से मामले की जांच में जुटी है।
खमेरा थाना क्षेत्र के कालीमगरा इलाके में सोमवार देर रात 28 वर्षीय अनिल गंभीर रूप से घायल अवस्था में झाड़ियों में मिला। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक बीएपी नेता अशोक निनामा का भाई था।
सरपंच के कॉल से खुला मामला
पुलिस जांच में सामने आया है कि रात करीब 2 बजे अशोक निनामा को सरपंच प्रकाश का फोन आया था। सरपंच ने अनिल की लोकेशन बताते हुए कहा कि वह झाड़ियों में पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे तो अनिल दर्द से कराहते हुए “बचाओ-बचाओ” चिल्ला रहा था।
घसीट-घसीट कर पीटने का आरोप
अशोक निनामा के अनुसार, अनिल ने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे से उसे बेरहमी से घसीट-घसीटकर पीटा गया। उसकी हालत बेहद गंभीर थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
प्रेम प्रसंग की आशंका, कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
घाटोल डिप्टी महेंद्र मेघवंशी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, इसी एंगल से जांच जारी है। घटना के बाद पुलिस ने अनिल के बयान भी दर्ज किए थे।
एसपी सुधीर जोशी ने कहा कि फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। मृतक अनिल शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसके माता-पिता शिक्षक हैं, जबकि बहन सरपंच है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में आक्रोश का माहौल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *