सीए दीपक एरन बने उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
Share
सीए हातिम कांकरोलीवाला को सचिव की जिम्मेदारी, नई कार्यकारिणी का गठन
उदयपुर, 1 अप्रैल: संभाग की 75 वर्ष पुरानी प्रतिष्ठित उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सीए दीपक एरन को अध्यक्ष और सीए हातिम हुसैन कांकरोलीवाला को सचिव चुना गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति रही।
निवर्तमान अध्यक्ष गौतम सुखलेचा ने बताया कि नई टीम में अरुण रत्नावत को उपाध्यक्ष, अंकित जैन को संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष, सविता गुप्ता को साहित्य सचिव और पंकज नेवटिया को सांस्कृतिक सचिव बनाया गया है। वहीं हितेश भदादा, सुनील सिंघल, राहुल उदावत, रोहन मित्तल और गिरीश बोहरा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

नॉमिनेशन कमेटी के अध्यक्ष सुधीर मेहता ने जानकारी दी कि उदयपुर टैक्स बार चैरिटेबल सोसायटी में भी चुनाव संपन्न हुए, जिसमें दीपक प्रजापत को अध्यक्ष, महेश मडोवरा को सचिव और अंकित जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अन्य सदस्यों में राजेश देवपुरा, राकेश पोरवाल और अंशुल कटेजा शामिल रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक एरन ने अपने संबोधन में आयकर एवं जीएसटी विभाग के साथ बेहतर समन्वय और सामाजिक हित में टैक्स सेवाओं को बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं निवर्तमान अध्यक्ष गौतम सुखलेचा ने अपने कार्यकाल में आयोजित विभिन्न स्टडी सर्कल, मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर और सामाजिक गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया।
