LOADING

Type to search

डीपीएस उदयपुर में स्टेम रोबोटिक्स एवं एआई इनोवेशन लैब का शुभारंभ

Local

डीपीएस उदयपुर में स्टेम रोबोटिक्स एवं एआई इनोवेशन लैब का शुभारंभ

Share

विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा और प्रायोगिक ज्ञान से जोड़ेगा नया प्रयास
उदयपुर, 1 अप्रैल:
दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत विद्यार्थियों के लिए स्टेम रोबोटिक्स एवं एआई इनोवेशन लैब का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2023 के अनुरूप विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है।
लैब का उद्घाटन मुख्य अतिथि उदयपुर सोलर ऑब्जर्वेटरी के प्रोफेसर डॉ. भुवन जोशी ने किया। प्रबंधन समिति की सदस्या आशिता अग्रवाल ने बताया कि अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित इस लैब के माध्यम से छात्र ऑटोमेशन, कोडिंग, प्रोग्रामिंग, प्रैक्टिकल लर्निंग और प्रोजेक्ट बेस्ड इनोवेशन में दक्षता हासिल कर सकेंगे। इससे वे एआई आधारित प्रोजेक्ट्स तैयार करने में भी सक्षम बनेंगे।
प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हुए छात्रों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। प्राचार्य संजय नरवरिया ने बताया कि बदलते समय में शिक्षा का स्वरूप भी बदल रहा है और यह लैब विद्यार्थियों को क्रिटिकल थिंकिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग और इनोवेशन जैसे 21वीं सदी के कौशल विकसित करने में मदद करेगी।
कार्यक्रम में वन संरक्षक सुनील छिद्री, डॉ. आनंद भास्कर, डॉ. चांदनी जोशी एवं डॉ. ए.के. सचेती सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय के इस नवाचारपूर्ण प्रयास की सराहना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *