LOADING

Type to search

8 सफल सर्जरी के साथ पारस हेल्थ उदयपुर में कार्डियक सर्जरी सेवाओं का हुआ शुभारंभ

Health

8 सफल सर्जरी के साथ पारस हेल्थ उदयपुर में कार्डियक सर्जरी सेवाओं का हुआ शुभारंभ

Share

हार्ट सर्जरी स्पेशलिस्ट डॉ. संतोष गुप्ता ने जटिल बाईपास प्रक्रिया समेत 8 कार्डियक सर्जरी सफलतापूर्वक कीं
उदयपुर, 22 अगस्त:
पारस हेल्थ उदयपुर ने अपने हॉस्पिटल में कार्डियक सर्जरी करना शुरू कर दिया है। इस सुविधा से उदयपुर और आस-पास के क्षेत्रों के मरीज़ों के लिए एडवांस्ड कार्डियक देखभाल की उपब्धता और अच्छी हो गई है। पारस हेल्थ उदयपुर के हार्ट सर्जरी स्पेशलिस्ट डॉ. संतोष गुप्ता के नेतृत्व में हॉस्पिटल ने हाल ही में 8 कार्डियक सर्जरी सफलतापूर्वक की हैं। इन सर्जरियों में कॉम्प्लेक्स कोरोनरी आर्टरी ब्लॉकेज वाले मरीज़ों की सर्जरी भी शामिल रही।
हाल ही में हुई कार्डियक सर्जरी में 70 साल के राम चंद्र की दो बड़ी कोरोनरी आर्टरीज़ में ब्लॉकेज था, और 67 साल के दलपत सिंह की तीनों बड़ी कोरोनरी आर्टरीज़ में ब्लॉकेज का पता चला। दोनों मरीज़ों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और लंबे समय से चली आ रही कार्डियक बीमारी की वजह से उनका इजेक्शन फ्रैक्शन (EF) काफी कम हो गया था। सफल सर्जरी के बाद दोनों मरीज़ ठीक हो गए और सर्जरी के चौथे दिन उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
उदयपुर और आस-पास के क्षेत्रों के मरीज़ों को अब घर के पास ही एडवांस्ड कार्डियक सर्जिकल देखभाल मिल सकेगी। इस सुविधा के होने से उन्हें मुश्किल हार्ट से संबंधित इलाज़ के लिए अहमदाबाद जैसे शहरों में जाने की ज़रूरत कम हो जाएगी।
पारस हेल्थ उदयपुर के हार्ट सर्जरी स्पेशलिस्ट डॉ संतोष गुप्ता ने कार्डियक सर्जरी की सुविधा के शुभारंभ के मौके पर कहा, “उदयपुर में कार्डियक सर्जरी सर्विस शुरू होने से इस क्षेत्र के मरीज़ों के लिए एडवांस्ड हार्ट केयर की उपलब्धता में काफी सुधार होगा। जटिल कार्डियक बीमारी वाले मरीज़ों के पास अब दूसरे शहरों में जाने के बजाय घर के पास सर्जरी कराने की विकल्प होगा। हमारा फोकस उदयपुर और आस-पास के क्षेत्रों में मरीज़ों को सुरक्षित, हाई-क्वालिटी और पूरी कार्डियक सर्जिकल केयर देना है। 8 सर्जरी का सफलतापूर्वक पूरा होना इस दिशा में एक हौसला बढ़ाने वाला कदम है और यह हमारी कार्डियक केयर टीम की विशेषज्ञता और समर्पण को दिखाता है।”
पारस हेल्थ उदयपुर के फैसिलिटी डॉयरेक्टर श्री अनुभव सुखवानी ने इस मौके पर कहा, “कार्डियक सर्जरी सर्विस का लॉन्च पारस हेल्थ उदयपुर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हमारा फोकस है कि उदयपुर और आस-पास के क्षेत्रों के मरीज़ों को एडवांस्ड हेल्थकेयर आसानी से मिल सके। अनुभवी स्पेशलिस्ट, एडवांस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर और संपूर्ण कार्डियक देखभाल एक ही जगह पर उपलब्ध होने से हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मरीज़ों को घर के पास समय पर और अच्छी क्वालिटी का इलाज मिल सके। हम क्षेत्र की हेल्थकेयर ज़रूरतों के हिसाब से अपनी स्पेशलाइज्ड सर्विस को बढ़ाते रहेंगे।”
पारस हेल्थ उदयपुर में कार्डियक और वैस्कुलर सर्जरी से जुड़ी देखभाल की सेवा अब चिरंजीवी, RGHS और ECHS जैसी स्कीमों के तहत पात्र मरीज़ों के लिए मुफ़्त में उपलब्ध हैं। इन सर्विस के मिलने से पात्र मरीज़ों के लिए एडवांस्ड कार्डियक ट्रीटमेंट की उपलब्धता बेहतर होने और पूरे राजस्थान में स्पेशलाइज़्ड हार्ट केयर को ज़्यादा आसान और सस्ता बनाने के प्रयासों को सहयोग मिलने की उम्मीद है।
कार्डियक सर्जरी सेवाओं के लांच होने से पारस हेल्थ उदयपुर अपनी स्पेशल मेडिकल क्षमताओं को बढ़ा रहा है। इससे उदयपुर और आस-पास के क्षेत्रों के मरीज़ों के लिए एडवांस्ड कार्डियक केयर तक उपलब्धता को बेहतर बनाया जा रहा है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *