LOADING

Type to search

मौताणा मांगने पर 36 लोगों पर केस दर्ज

crime

मौताणा मांगने पर 36 लोगों पर केस दर्ज

Share

शव ससुराल के बाहर रखकर मांगे 15 लाख, पुलिस को भी दी धमकी
बांसवाड़ा, 4 जुलाई:
पाटन थाना क्षेत्र में मौताणा की मांग को लेकर शव का अपमान करने, पुलिस को धमकाने और राजकार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने 16 नामजद सहित 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा राजस्थान मृत शरीर का सम्मान अधिनियम-2023 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार राजापुरा निवासी पारसिंग ने ससुराल में विवाद के बाद कीटनाशक पी लिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को मृतक की पत्नी के पिता के घर ले गए और अंतिम संस्कार से इनकार करते हुए 15 लाख रुपए मौताणा की मांग करने लगे। पुलिस ने समझाइश की, लेकिन आरोपियों ने राशि नहीं मिलने पर शव वहीं जलाने की चेतावनी दी।
स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने शव को सुरक्षित एमजी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। अगले दिन आरोपियों ने 50 हजार रुपए लेकर लिखित समझौता तैयार किया और पांच दिन में 15 लाख रुपए दिलाने का दबाव बनाया। मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *