LOADING

Type to search

डूंगरपुर में बारिश में बह गई सीवरेज कार्य की हकीकत

Rajasthan

डूंगरपुर में बारिश में बह गई सीवरेज कार्य की हकीकत

Share

डूंगरपुर, 4 जुलाई: शुक्रवार रात हुई करीब डेढ़ घंटे की तेज बारिश ने डूंगरपुर शहर में सीवरेज परियोजना के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोल दी। भोईवाड़ा सहित कई इलाकों में हाल ही में सीवरेज लाइन बिछाने के बाद बनाई गई सड़कें धंस गईं, जिससे जगह-जगह दो से तीन फीट गहरे गड्ढे बन गए। इससे कई वाहन फंस गए और लोगों को चोटें भी आईं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब 15 दिन पहले आरयूआईडीपी द्वारा पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की उचित मरम्मत नहीं की गई और केवल मिट्टी भरकर छोड़ दिया गया। बारिश के साथ ही मिट्टी बह गई और सड़कें उखड़ गईं। गड्ढों में बाइक, स्कूटी, ऑटो और कारें फंसने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
क्षतिग्रस्त सड़क के कारण कॉलोनी में आवाजाही प्रभावित हो गई है। कई स्थानों पर स्कूल वाहन भी नहीं पहुंच सके, जिससे बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों ने सीवरेज कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *