ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों को लेकर आज होगी अंजुमन तालीमुल इस्लाम की जनरल हाउस बैठक
Share
जुलूस, सजावट, सुरक्षा और विभिन्न कार्यक्रमों पर लिए जाएंगे अहम निर्णय
उदयपुर, 11 जुलाई: ईद मिलादुन्नबी के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर अंजुमन तालीमुल इस्लाम की जनरल हाउस बैठक रविवार, 12 जुलाई को आयोजित होगी। बैठक श्रमजीवी कॉलेज के सभागार में आयोजित की जाएगी, जिसमें आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
अंजुमन तालीमुल इस्लाम के सेक्रेट्री एडवोकेट मुस्तफा शेख ने बताया कि बैठक में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी, स्वागत, सजावट, अनुशासन, सुरक्षा व्यवस्था, प्रचार-प्रसार तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आयोजन को अधिक भव्य, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा होगी।
एडवोकेट मुस्तफा शेख ने जनरल हाउस के सभी सम्मानित सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने और ईद मिलादुन्नबी के आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है।
