LOADING

Type to search

हूपेथॉन 6.0 के चैंपियंस का आज होगा सम्मान, डेकाथलॉन में सजेगा अवॉर्ड समारोह

Sports

हूपेथॉन 6.0 के चैंपियंस का आज होगा सम्मान, डेकाथलॉन में सजेगा अवॉर्ड समारोह

Share

उदयपुर, 20 जून: शहर में फिटनेस और हुला हूपिंग को नई पहचान दिलाने वाले चर्चित आयोजन ‘हूपेथॉन 6.0’ के प्रतिभागियों का सम्मान समारोह शनिवार शाम 5 बजे डेकाथलॉन, उदयपुर में आयोजित होगा। लेट अस हूप की संस्थापक मीनाक्षी भेरवानी के नेतृत्व में होने वाले इस समारोह में 24 घंटे की नॉन-स्टॉप हूपिंग मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
गौरतलब है कि 23-24 मई को अर्बन स्क्वेयर मॉल में आयोजित हूपेथॉन 6.0 में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए फिटनेस, सहनशक्ति और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया था। अब अवॉर्ड समारोह में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की उपलब्धियों को सम्मान देना और उन्हें खेल एवं फिटनेस गतिविधियों से लगातार जुड़े रहने के लिए प्रेरित करना है। समारोह में तवगुन खुराना, टियारा जैन, देवांशी पाहूजा, काश्वी सैनानी, पेहर कोठारी, राधिका इसरानी, ख्वाहिश नासा, कियारा कोठारी, ईना पटेल, प्राणिका कुमावत सहित अनेक प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
हूपेथॉन 6.0 की सफलता में विभिन्न संस्थानों और प्रायोजकों का सहयोग रहा। आयोजकों ने अभिभावकों, फिटनेस प्रेमियों एवं शहरवासियों से समारोह में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *