LOADING

Type to search

योग दिवस को लेकर महिलाओं में उत्साह, सात दिनों से चल रहा विशेष योगाभ्यास

Local

योग दिवस को लेकर महिलाओं में उत्साह, सात दिनों से चल रहा विशेष योगाभ्यास

Share


उदयपुर, 20 जून:
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। केशव नगर गार्डन में महिला मंडल से जुड़ी महिलाएं पिछले सात दिनों से नियमित योगाभ्यास कर रही हैं और 21 जून को होने वाले योग दिवस पर सामूहिक प्रस्तुति की तैयारी में जुटी हैं।
योग प्रशिक्षक उमेश श्रीमाली के निर्देशन में महिलाएं प्रतिदिन योगासन, प्राणायाम एवं विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कर रही हैं। एक समान परिधान में योगाभ्यास करती महिलाओं का समूह लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रतिभागी महिलाएं योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य, सकारात्मकता और अनुशासित जीवनशैली का संदेश भी दे रही हैं।
महिला मंडल की सदस्याओं ने बताया कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर जीवन में संतुलन भी स्थापित करता है। कई महिलाएं पिछले एक वर्ष से निशुल्क योग कक्षाओं में नियमित भाग ले रही हैं और अब योग दिवस के अवसर पर सामूहिक प्रदर्शन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी।
आयोजकों के अनुसार योग दिवस पर विशेष योग सत्र का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *