LOADING

Type to search

चित्तौड़गढ़ दुर्ग: तीन साल में 25 फीसदी बढ़े पर्यटक, आय 69% बढ़ी

Local

चित्तौड़गढ़ दुर्ग: तीन साल में 25 फीसदी बढ़े पर्यटक, आय 69% बढ़ी

Share

चित्तौड़गढ़, 25 मार्च: विश्व धरोहर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में पर्यटकों की बढ़ती संख्या का असर अब आय में भी साफ दिखाई दे रहा है। पिछले तीन वर्षों में दुर्ग की आय में करीब 69 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि इस वर्ष जनवरी तक ही आय 6 करोड़ 15 लाख रुपए से अधिक पहुंच चुकी है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन इस स्मारक में टिकट से होने वाली आय लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2022-23 में 3.62 करोड़, 2023-24 में 4.30 करोड़ और 2024-25 में 4.89 करोड़ रुपए की आय हुई थी। वहीं 2025-26 में अब तक 25.65% की वृद्धि दर्ज हो चुकी है।
दुर्ग में क्यूआर कोड आधारित सूचना बोर्ड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जागरूकता अभियानों से पर्यटन को बढ़ावा मिला है। हालांकि सुविधाएं सीमित होने के बावजूद पर्यटकों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है, जिससे भविष्य में आय और बढ़ने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *