LOADING

Type to search

फूफा-भतीजे की चेन स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Local

फूफा-भतीजे की चेन स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Share

बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे शिकार
उदयपुर, 25 मार्च:
शहर में बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले फूफा-भतीजे की शातिर जोड़ी को सुखेर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी लंबे समय से सक्रिय थे और वारदात के बाद फरार हो जाते थे।
पुलिस के अनुसार प्रभुलाल उर्फ प्रकाश (51) और उसका भतीजा तरुण मीणा उर्फ सिकंदर (24) को गिरफ्तार किया गया है। प्रभुलाल आदतन अपराधी है, जबकि तरुण को पहले ही भगोड़ा घोषित किया जा चुका था। दोनों अहमदाबाद से चोरी की स्पोर्ट्स बाइक पर वारदात करते थे।
आरोपी सुबह मंदिरों के आसपास रेकी कर अकेली बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाते और झपट्टा मारकर चेन लूट लेते थे। सेलिब्रेशन मॉल और सूरजपोल क्षेत्र में भी इन्होंने वारदात की थी। एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिरों की मदद से आरोपियों को पकड़ा। इनके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *