LOADING

Type to search

पप्पू यादव के खिलाफ उदयपुर में शिकायत, संत समाज का प्रदर्शन; बोले— सनातन का अपमान करने वाले को संसद में रहने का अधिकार नहीं*

political

पप्पू यादव के खिलाफ उदयपुर में शिकायत, संत समाज का प्रदर्शन; बोले— सनातन का अपमान करने वाले को संसद में रहने का अधिकार नहीं*

Share

उदयपुर, 3 अगस्त (ऋचा पानेरी): पूर्णिया (बिहार) से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव द्वारा संसद परिसर में चढ़ावे की चोरी को लेकर किए गए नुक्कड़ नाटक और कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध की आग अब उदयपुर तक पहुंच गई है। दिल्ली और वाराणसी के बाद सोमवार को उदयपुर में भी संत समाज ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उदयपुर के भूपालपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
संत समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए पप्पू यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया तथा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
संतों ने कहा कि पप्पू यादव ने जिस प्रकार सनातन परंपराओं और श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े विषय को सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किया, उससे करोड़ों सनातनियों की भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसे व्यक्ति को संसद में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
संत समाज ने चेतावनी दी कि यदि सांसद के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो देशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी आग्रह करेंगे कि पप्पू यादव की संसद सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शन के दौरान संतों ने “सनातन का अपमान नहीं सहेंगे” और “धर्म का अपमान करने वालों पर कार्रवाई करो” जैसे नारे लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *