LOADING

Type to search

नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने तेज की प्रत्याशी चयन की कवायद

political

नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने तेज की प्रत्याशी चयन की कवायद

Share

वार्ड स्तर पर बैठकें कर लिए जा रहे आवेदन, जमीनी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की राय से तय होंगे प्रत्याशी
उदयपुर, 22 अगस्त:
उदयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने वार्ड स्तर पर प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ब्लॉक और मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित कर दावेदारों से आवेदन लिए जा रहे हैं। पार्टी के पास अब तक ऑफलाइन 100 से अधिक आवेदन पहुंच चुके हैं, जबकि ऑनलाइन आवेदन भी प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से संभावित प्रत्याशियों को लेकर राय-सुझाव लिए जा रहे हैं। पार्टी ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने की तैयारी में है, जिनकी वार्ड में मजबूत पकड़ और जनाधार हो।
कई वार्डों में हुई बैठकें
नीमच माता मंडल के वार्ड 2, 3, 4 और 6 के दावेदारों की बैठक देवाली में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ और शहर प्रभारी राजपाल सिंह मौजूद रहे। सुभाष चंद्र बोस मंडल के वार्ड 21, हकीम खां सूरी मंडल के वार्ड 7 से 10 तथा महाराणा प्रताप मंडल के वार्ड 59, 60, 66 और 68 में भी बैठकें हुईं। महाराणा उदय सिंह मंडल के वार्ड 49, 50 और 51 के दावेदारों से भी आवेदन लिए गए।
रिपोर्ट के आधार पर होगा चयन
पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, धर्मेंद्र राजोरा सहित संगठन पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रत्याशी चयन पारदर्शी और संगठनात्मक विचार-विमर्श से होगा। वार्ड स्तर की राय को प्राथमिकता देकर योग्य और सक्रिय जनाधार वाले प्रत्याशी चुने जाएंगे। प्रभारियों की रिपोर्ट जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपी जाएगी।
देहात महिला कांग्रेस में छह नियुक्तियां
तीन ब्लॉक अध्यक्ष, एक महासचिव और दो सचिव बनाए

उदयपुर देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती डांगी ने संगठन में नई नियुक्तियां की हैं। सुमन जैन को महासचिव तथा वंदना परिहार और सुनीता धांगी को सचिव बनाया गया। खेमली ब्लॉक से रंजीता मेघवाल, मावली से मिथिलिया पगारिया और झाड़ोल से रेखा खोरखरिया को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। भगवती डांगी ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को देखते हुए गांव और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने तथा महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने का आह्वान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *