LOADING

Type to search

उदयपुर में ‘आर्किटेक्ट्स टॉवर’ निर्माण का शुभारंभ

Local

उदयपुर में ‘आर्किटेक्ट्स टॉवर’ निर्माण का शुभारंभ

Share

उदयपुर, 7 जुलाई: भारतीय स्थापत्य परंपरा के महान आचार्य मंडन को समर्पित देश की अनूठी परियोजना ‘आर्किटेक्ट्स टॉवर’ का मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ किया गया। शोभागपुरा स्थित जे.के. सर्किल पर बनने वाला लगभग 35 फीट ऊंचा यह टॉवर भारतीय वास्तुकला, विज्ञान और सृजनशीलता का प्रतीक बनेगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं डॉ. विनोद जसकरण पोरवाल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. विनोद पोरवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। इस अवसर पर परियोजना के मुख्य सूत्रधार आर्किटेक्ट सुनील लड्ढा तथा तकनीकी सहयोगी आर्किटेक्ट प्रियंका कोठारी भी उपस्थित रहे। यह परियोजना भविष्य में उदयपुर की नई स्थापत्य पहचान बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *