LOADING

Type to search

सरकारी मंच से राजनीतिक टिप्पणी पर विवाद

Local

सरकारी मंच से राजनीतिक टिप्पणी पर विवाद

Share

राजसमंद के सीडीईओ बोले- ‘बीजेपी मतलब भारतीय झालमुड़ी पार्टी’, वीडियो वायरल होने पर दी सफाई
राजसमंद, 8 मई:
राजसमंद जिले में सरकारी कार्यक्रम के दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (सीडीईओ) रामेश्वरलाल की राजनीतिक टिप्पणी विवादों में आ गई है। पीएम श्री महात्मा गांधी स्कूल, गावगुड़ा की नई बिल्डिंग के लोकार्पण समारोह में मंच से संबोधन के दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए कहा— “अब बीजेपी का मतलब भारतीय झालमुड़ी पार्टी हो गया है। 10 रुपए की झालमुड़ी कमाल कर गई, ममता दीदी का राज सफाया हो गया।”
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दिया कुमारी के आने से पहले दिए गए इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीडीईओ ने अपने संबोधन में बीजेपी को सनातन धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाने वाली पार्टी भी बताया।
वीडियो वायरल होने के बाद दी सफाई
वीडियो सामने आने के बाद सीडीईओ रामेश्वरलाल ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी मंशा किसी राजनीतिक दल का प्रचार-प्रसार करने की नहीं थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल वर्तमान माहौल और मीडिया में चल रही चर्चाओं का जिक्र किया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी पार्टी के पक्ष में वोट मांगने या किसी दल विशेष के समर्थन की अपील नहीं की। उनके अनुसार टीवी, अखबार और सोशल मीडिया में चल रही चर्चाओं के आधार पर उन्होंने सामान्य टिप्पणी की थी।
सरकारी अधिकारियों के राजनीतिक बयान पर सवाल
सरकारी कार्यक्रम के मंच से दिए गए इस बयान के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामला चर्चा में आने के बाद अब इस पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है। जिला कलेक्टर अरूण कुमार हसीजा सरकारी कर्मचारी से अपेक्षा नहीं की जा​ती कि किसी भी राजनीतिक दल के पक्ष में बयान दे और ना ही प्रचार करे। इसके तहत विभागीय जांच बिठाई जा सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *