LOADING

Type to search

यूडी टैक्स बकाया पर निगम की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानें-भवन सीज

Local

यूडी टैक्स बकाया पर निगम की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानें-भवन सीज

Share

रविवार को भी चला अभियान, 85 हजार से 6.45 लाख तक बकाया वालों पर सख्ती
उदयपुर, 22 मार्च:
नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) की वसूली को लेकर उदयपुर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए रविवार को शहरभर में बड़ी कार्रवाई की। अवकाश के दिन भी निगम की टीम ने अभियान चलाकर कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और भवनों को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से बकायादारों में हड़कंप मच गया और टैक्स जमा कराने की हलचल तेज हो गई है।
अवकाश में भी जारी रहा अभियान
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर राजस्व शाखा की टीम ने रविवार को भी कार्रवाई जारी रखी। अधिकारियों के अनुसार लंबे समय से नोटिस देने के बावजूद कई लोगों ने यूडी टैक्स जमा नहीं कराया था, जिसके बाद निगम ने सख्ती दिखाते हुए सीज की कार्रवाई की।
प्रमुख इलाकों में पहुंची टीम
निगम की टीम ने शहर के बापू बाजार, हाथीपोल, फतहपुरा, बेदला रोड, सेक्टर 3, सेक्टर 5, सेक्टर 11, सेक्टर 14, अंबावगढ़ और 100 फीट रोड माली कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में अभियान चलाया। अचानक हुई कार्रवाई से व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
लाखों का था बकाया
निगम अधिकारियों के अनुसार जिन संपत्तियों को सीज किया गया, उन पर 85 हजार रुपए से लेकर 6.45 लाख रुपए तक का यूडी टैक्स बकाया था। निगम ने स्पष्ट किया है कि बकाया कर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *