LOADING

Type to search

तेज रफ्तार कार कंटेनर में घुसी, चालक की मौत

crime

तेज रफ्तार कार कंटेनर में घुसी, चालक की मौत

Share

डाकन कोटड़ा टोल नाके के पास देर रात हादसा, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव
उदयपुर, 30 जून:
शहर में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक कार आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा और ड्राइवर सीट तक कंटेनर में समा गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शव कार में बुरी तरह फंस गया।
हादसा रात करीब 11 बजे डाकन कोटड़ा टोल नाके के पास हुआ। मृतक की पहचान कुम्हारवाड़ा निवासी लोकेश धाबाई के रूप में हुई, जो कार से अपने घर लौट रहे थे। सूचना पर सविना थाने के एएसआई लालसिंह राव पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार से शव बाहर निकालकर एमबी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। थानाधिकारी गजवीर सिंह ने बताया कि कार की रफ्तार अधिक होने से चालक समय रहते वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार कंटेनर से टकरा गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *