LOADING

Type to search

सूक्ष्म कृति से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Local

सूक्ष्म कृति से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Share

विश्व साइकिल दिवस पर डॉ. चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा ने तैयार की अनूठी पुस्तिका

उदयपुर, 3 जून : विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सूक्ष्म कलाकृतियों के लिए प्रसिद्ध रिकॉर्ड होल्डर डॉ. चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली अनूठी सूक्ष्म कृति तैयार कर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने एक डायरी की कटिंग को साइकिल की आकृति में रूपांतरित कर 20 पृष्ठों की लघु पुस्तिका बनाई, जिसमें साइकिल के इतिहास से लेकर उसके विकास की यात्रा को दर्शाया गया है।

डॉ. चित्तौड़ा ने हरित कागज का उपयोग करते हुए ऐसी सूक्ष्म पुस्तिका भी तैयार की है, जिसमें दो बच्चे दौड़ते और साइकिल चलाते हुए वृक्ष संरक्षण का संदेश देते दिखाई देते हैं। उनका कहना है कि दैनिक छोटे कार्यों के लिए साइकिल का उपयोग कर प्रदूषण को कम किया जा सकता है तथा स्वास्थ्य और सामाजिक संबंधों को भी मजबूत बनाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि विश्व साइकिल दिवस और आगामी विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कई दिनों की मेहनत से तैयार की गई ये कलाकृतियां समाज और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण तथा साइकिल अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *