LOADING

Type to search

12 साल बाद पुलिस के शिकंजे में आया 20 हजार का इनामी बदमाश

crime

12 साल बाद पुलिस के शिकंजे में आया 20 हजार का इनामी बदमाश

Share


उदयपुर, 29 जून: करीब 12 वर्षों से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी चिरायु गुप्ता को सीआईडी क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम ने बांसवाड़ा से दस्तयाब कर लिया। वर्ष 2014 में एलआईसी एजेंट के अपहरण और लूट के मामले में फरार आरोपी लगातार शहर और पहचान बदलकर पुलिस से बचता रहा, लेकिन आखिरकार मुखबिर की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर वह कानून के शिकंजे में आ गया।
सीआईडी (क्राइम ब्रांच) और बांसवाड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से पकड़ा। आरोपी ने पूछताछ में अपनी पहचान चिरायु गुप्ता निवासी रातीतलाई, बांसवाड़ा (हाल देहरादून) के रूप में स्वीकार की। पुलिस के अनुसार वर्ष 2014 में उसने साथियों के साथ एलआईसी एजेंट को पॉलिसी के बहाने बुलाकर पिस्तौल की नोक पर अपहरण और लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना जताई जा रही है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *