टीडी में खोला जाना चाहिए इंजीनियरिंग कॉलेज
Share
सांसद डॉ. रावत ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात, वेदांता समूह ने सीएसआर फंड से वित्तीय सहयोग की जताई सहमति
उदयपुर, 29 जून: सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने सोमवार को उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर टीडी क्षेत्र में डिग्री एवं डिप्लोमा इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इससे जावर माइन्स सहित क्षेत्र के स्थानीय जनजातीय युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
सांसद डॉ. रावत ने बताया कि तकनीकी शिक्षा के अभाव में स्थानीय युवाओं को जावर माइन्स में तकनीकी पदों के बजाय केवल श्रमिक वर्ग तक सीमित रहना पड़ता है, जबकि तकनीकी पदों पर बाहरी राज्यों के लोगों की नियुक्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज खुलने से माइनिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और ऑटोमोबाइल जैसे ट्रेड में स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण मिलेगा तथा पलायन भी रुकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि वेदांता समूह ने अपने सीएसआर फंड से संस्थान की स्थापना के लिए वित्तीय सहयोग देने पर सहमति जताई है। सांसद ने सरकार से कॉलेज की स्वीकृति जल्द जारी करने का आग्रह किया।
