LOADING

Type to search

ट्रेलर से टकराई क्रूजर, दो की मौत

crime

ट्रेलर से टकराई क्रूजर, दो की मौत

Share

गालियाकोट से जियारत कर लौट रहा था परिवार, पांच घायल
प्रतापगढ़, 11 जून:
चित्तौड़गढ़-बांसवाड़ा नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसा पीपलखूंट थाना क्षेत्र में देर रात हुआ।
पुलिस के अनुसार प्रतापगढ़ निवासी एक परिवार गालियाकोट से जियारत कर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार क्रूजर सड़क किनारे खड़े पत्थरों से भरे ट्रेलर से जा टकराई।
हादसे में 86 वर्षीय सादिक अब्बास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 वर्षीय सायरा बोहरा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि सायरा की दो दिन पहले ही सगाई हुई थी।
पांच घायलों का इलाज जारी है, जिनमें एक महिला को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *