LOADING

Type to search

गैस सिलेंडर सप्लायर की रेकी कर वाहन चुराता था शातिर बदमाश, गिरफ्तार

crime

गैस सिलेंडर सप्लायर की रेकी कर वाहन चुराता था शातिर बदमाश, गिरफ्तार

Share

भूपालपुरा पुलिस की कार्रवाई, चोरी की स्कूटी सहित आरोपी पकड़ा; दोपहिया वाहन और दर्जनों सिलेंडर चुराने की वारदातें कबूलीं
उदयपुर, 23 अक्टूबर:
शहर में दोपहिया वाहन और गैस सिलेंडर चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को भूपालपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजसमंद जिले के नाथद्वारा थाना क्षेत्र स्थित अंजना निवास, कर्मचारी कॉलोनी निवासी गजेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने शहर के अलग-अलग इलाकों से वाहन और गैस सिलेंडर चुराने की वारदातें कबूल की हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर थाना प्रभारी रतन सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने 23 अक्टूबर को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति गैस टैंकर सप्लायरों के वाहनों की रेकी कर रहा है। टीम ने बिना नंबर की स्कूटी सहित उसे पकड़ा। जांच में स्कूटी का नंबर आरजे27 एएस 2790 सामने आया।
डिलीवरी बॉय के घर में जाते ही करता था वारदात
पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले अस्पतालों, स्कूलों और मॉल के बाहर से स्कूटियां चुराता था। इसके बाद गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले वाहनों की रेकी करता। डिलीवरी बॉय के घर के अंदर जाते ही वह अपना चोरी का वाहन छोड़कर सप्लायर का दोपहिया वाहन भरे सिलेंडरों सहित लेकर फरार हो जाता था। चोरी के सिलेंडर वह कथित तौर पर 2 से 3 हजार रुपए में बेच देता था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पांच स्कूटियों, एक मोटरसाइकिल और विभिन्न स्थानों से दर्जनों गैस सिलेंडर चोरी करने की वारदातें कबूली हैं। अन्य वारदातों और माल की बरामदगी को लेकर पूछताछ जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *