LOADING

Type to search

झाड़ोल पंचायत समिति में फॉल सीलिंग गिरी, मतदान अधिकारी का हाथ टूटा

socal

झाड़ोल पंचायत समिति में फॉल सीलिंग गिरी, मतदान अधिकारी का हाथ टूटा

Share

चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी सभागार में सो रहे थे, दो अन्य को भी चोटें
उदयपुर, 23 अक्टूबर:
झाड़ोल पंचायत समिति के सभागार में शुक्रवार देर रात करीब सवा एक बजे पीवीसी फॉल सीलिंग का हिस्सा गिरने से चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मतदान ड्यूटी पर आए पीटीआई रमेश चंद्र का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि दो अन्य कर्मचारी भी चोटिल हुए।
पंचायत चुनाव के लिए आई मतदान टीमों के ठहरने की व्यवस्था सभागार में की गई थी। दिनभर की थकान के बाद कर्मचारी सो रहे थे, तभी मंच के ऊपर लगी सीलिंग अचानक भरभराकर गिर गई। तेज आवाज से घबराए कर्मचारी उठकर बाहर भागने लगे। इस दौरान कुछ कर्मचारी टेबलों से टकराकर गिर पड़े।
साथी कर्मचारियों ने घायल रमेश चंद्र को झाड़ोल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
बताया जा रहा है कि सभागार में करीब दो साल पहले पीवीसी सीलिंग लगाई गई थी। उसके ढांचे में लगे लोहे के स्क्रू और अन्य हिस्सों में जंग लगने से सीलिंग कमजोर हो गई थी। घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *