LOADING

Type to search

ट्रांसफार्मर में आग से घरों में दौड़ा करंट, 5 लोग झुलसे

Local

ट्रांसफार्मर में आग से घरों में दौड़ा करंट, 5 लोग झुलसे

Share

लाइनमैन पर फोन नहीं उठाने का आरोप, ग्रामीणों ने विभागीय लापरवाही पर उठाए सवाल
उदयपुर, 1 जुलाई:
सलूंबर जिले के धारोद-भागपुर गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही ने मंगलवार देर रात बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। करीब 10 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल होते ही ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई, जिससे 10 से 15 घरों में करंट फैल गया। घरों की वायरिंग और लोहे के सामान में करंट दौड़ने से चार महिलाओं सहित पांच लोग झुलस गए। हादसे के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए।
घायलों को परिजनों ने तत्काल सलूंबर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद लाइनमैन राजेश को कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। अन्य अधिकारियों को भी सूचना देने के बावजूद काफी देर तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी रही।
जांच और मुआवजे की मांग
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई, पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच तथा प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उधर, विभाग के जेईएन संदीप मीणा ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कराया। क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कराई जा रही है तथा घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *