LOADING

Type to search

घरेलू कामगार महिलाओं को श्रमिक का पूर्ण दर्जा देने की मांग

crime

घरेलू कामगार महिलाओं को श्रमिक का पूर्ण दर्जा देने की मांग

Share

अंतरराष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस पर प्रेस वार्ता, कल्याण मंडल गठन पर जोर
उदयपुर, 16 जून
: अंतरराष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय घरेलू महिला श्रमिक संगठन द्वारा मंगलवार को चेतक स्थित इंटक कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री एवं राजस्थान प्रदेश इंटक अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली रहे, जबकि अध्यक्षता संगठन की जिला अध्यक्ष हीरा बाई गेमेती ने की। कार्यक्रम का संचालन कार्यकर्ता रेखा भटनागर ने किया।
कार्यक्रम समन्वयक पूजा ने बताया कि घरेलू कामगार महिलाओं के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा एवं श्रमिक दर्जे की मांग को लेकर यह प्रेस वार्ता आयोजित की गई। संगठन लंबे समय से घरेलू कामगार महिलाओं को श्रमिक का पूर्ण दर्जा, सामाजिक सुरक्षा, न्यूनतम मजदूरी, भविष्य निधि (पीएफ), बीमा तथा घरेलू कामगार कल्याण मंडल की स्थापना की मांग उठाता रहा है।
जगदीश राज श्रीमाली ने कहा कि घरेलू कामगार महिलाएं घरों में झाड़ू-पोंछा, बर्तन साफ करने, बच्चों एवं बुजुर्गों की देखभाल तथा बाग-बगीचों की देखरेख जैसे महत्वपूर्ण कार्य करती हैं, लेकिन आज भी उन्हें उनके श्रम के अनुरूप पहचान और अधिकार नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि घरेलू कामगार महिलाओं के साथ अक्सर भेदभाव, शोषण और मजदूरी में असमानता देखने को मिलती है। ऐसे में सरकार को घरेलू कामगार कल्याण मंडल का गठन कर उनके अधिकार सुनिश्चित करने चाहिए। प्रेस वार्ता में भागवती बावरी, तुलसी बाई, गिरजा गेमेती, ललिता सालवी, कमला मेघवाल, शांता गेमेती एवं जमुना गेमेती सहित संगठन की कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *